Re. No. MP-47–0010301

एमपी में 15 आईएएस अफसरों के तबादले की तैयारी, प्रमोट हुए अधिकारियों को मिल सकती नई जिम्मेदारी

एमपी में 15 आईएएस अफसरों के तबादले की तैयारी, प्रमोट हुए अधिकारियों को मिल सकती नई जिम्मेदारी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार अपने एक साल के कार्यकाल के बाद नई प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर सकती है। इनमें उन अधिकारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो हाल ही में प्रमोट होकर सचिव और अपर सचिव बने हैं।

सचिव और अपर सचिव पद पर प्रमोट अधिकारी:

  1. सतेंद्र सिंह – कलेक्टर गुना
  2. नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर उज्जैन
  3. स्वरोचिष सोमवंशी – कलेक्टर सीधी
  4. प्रवीण सिंह – कलेक्टर सीहोर
  5. अनुराग वर्मा – कलेक्टर सतना
  6. प्रतिभा पाल – कलेक्टर रीवा
  7. डॉ. राहुल हरिदास फटिंग – कलेक्टर बड़वानी
  8. अवधेश शर्मा – कलेक्टर टीकमगढ़
  9. सुभाष कुमार द्विवेदी – कलेक्टर अशोक नगर
  10. धरणेन्द्र कुमार जैन – कलेक्टर उमरिया
  11. अरविंद कुमार दुबे – कलेक्टर रायसेन
  12. नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी – कलेक्टर बैतूल
  13. केदार सिंह – कलेक्टर शहडोल
  14. राजेश बाथम – कलेक्टर रतलाम

तबादलों पर लगी रोक हटी

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे छह जनवरी तक तबादलों पर लगी रोक अब हटा ली गई है। अब सरकार उन अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो लंबे समय से छोटे जिलों में पदस्थ हैं।

दो साल से अधिक समय से पदस्थ कलेक्टरों की सूची:

  1. अरविंद दुबे – कलेक्टर रायसेन (8 सितंबर 2021)
  2. अनुराग वर्मा – कलेक्टर सतना (14 दिसंबर 2021)
  3. अनूप कुमार सिंह – कलेक्टर खंडवा (15 दिसंबर 2021)
  4. प्रवीण सिंह – कलेक्टर सीहोर (9 नवंबर 2022)
  5. ऋषव गुप्ता – कलेक्टर देवास (9 नवंबर 2022)
  6. अंकित अस्थाना – कलेक्टर मुरैना (9 नवंबर 2022)
  7. भव्या मित्तल – कलेक्टर बुरहानपुर (9 नवंबर 2022)
  8. प्रियंक मिश्रा – कलेक्टर धार (14 नवंबर 2022)

प्रशासनिक कसावट की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच बैठक में आगामी प्रशासनिक बदलावों पर चर्चा हो चुकी है। इसमें दो साल से अधिक समय से पदस्थ अधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है।

छह साल से एक ही पद पर जमे अधिकारी

सरकार की नजर उन अधिकारियों पर भी है, जो छह साल से एक ही पद पर कार्यरत हैं। इनमें अशोक कुमार चौहान, नियाज अहमद खान, विनय निगम और प्रीति जैन जैसे नाम शामिल हैं।

एक ही सीट पर चार साल से अधिक समय से पदस्थ अधिकारी:

  1. भावना वालिम्बे
  2. मल्लिका निगम नागर
  3. अरुणा गुप्ता
  4. शिवशेखर शुक्ला
  5. उषा परमार

माना जा रहा है कि नई प्रशासनिक सर्जरी में इन सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह प्रशासनिक फेरबदल मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में पहली बड़ी सर्जरी होगी, जिससे राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और संतुलन लाने की उम्मीद है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!