Re. No. MP-47–0010301

भू-स्वामित्व योजना: विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने 23 हितग्राहियों को वितरित किए पट्टे

भू-स्वामित्व योजना: विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने 23 हितग्राहियों को वितरित किए पट्टे

कुसमी, सीधी। तहसील कुसमी के ग्राम पंचायत कोडार में आयोजित एक समारोह में विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने 23 पात्र हितग्राहियों को भू-स्वामित्व योजना के तहत पट्टे वितरित किए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जनपद सदस्य वीणा सिंह, सरपंच सीता सिंह, एसडीएम कुसमी प्रिया पाठक, तहसीलदार नारायण सिंह, सीईओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा और अन्य क्षेत्रीय नेतागण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण
ग्राम पंचायत कोडार को वितरण केंद्र बनाया गया था, जहां धौहनी विधायक के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने योजना के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

एसडीएम ने दी योजना की जानकारी
एसडीएम प्रिया पाठक ने बताया कि यह योजना भूमि स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और ड्रोन तकनीक का उपयोग करती है। इस योजना के तहत ग्रामीण आबादी के भूमि भूखंडों का मानचित्रण करके स्वामित्व अधिकार प्रदान किए जा रहे हैं।

पट्टा प्राप्त करने वाले हितग्राही
ग्राम पंचायत कोडार से गुलबसिया सिंह, गुलाब सिंह, दीनेंद्र सिंह, दुबसिया सिंह, बाबी देवी सिंह, मनदेव सिंह, मोतीलाल सिंह, शिवपाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, सावित्री सिंह, सुषमा सिंह और हरीलाल सिंह को पट्टे वितरित किए गए।

ग्राम पंचायत नागपोखर से अखिलेश बैगा, राकेश कुमार बैगा, राम बैगा, राम नंदन बैगा, रामदीन बैगा, लल्लू बैगा, शहजादी बैगा और सुख बैगा को योजना का लाभ मिला।

वहीं, ग्राम पंचायत रौहाल से राम प्रसाद साकेत, रामराज साकेत और सोनसाय साकेत को पट्टे वितरित किए गए।

विधायक ने बताया योजना का महत्व
धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मप्र सरकार पात्र हितग्राहियों को हर संभव योजना का लाभ पहुंचा रही है। भू-स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को उनकी भूमि का अधिकार मिलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और उनका जीवन बेहतर बनेगा।

इस आयोजन ने ग्रामीणों के बीच उत्साह और सकारात्मकता का माहौल उत्पन्न किया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!