Re. No. MP-47–0010301

विधायक रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

विधायक रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

सीधी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 242 (वार्ड नंबर 24) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के बाद आमजनों को संबोधित करते हुए विधायक रीती पाठक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि यह सभी वर्गों के लिए लाभकारी भी है। प्रधानमंत्री द्वारा इसमें साझा की गई जानकारी, जैसे कि महाकुंभ और देश की सांस्कृतिक धरोहर, हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं। साथ ही, संविधान निर्माताओं के योगदान और उनकी व्याख्यान हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुनना चाहिए और इसके संदेशों को आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, मोतीलाल पटेल, शत्रुघ्न तिवारी, पुनीत नारायण शुक्ला, रविचंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, पार्षद श्रीमती गीता प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, राजेंद्र गुप्ता, और अरुण कुमार भूर्तिया सहित पार्टी के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विधायक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!