मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 42 आईएएस और 12 एसएएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के कलेक्टर बदले
भोपाल: मध्यप्रदेश में सोमवार रात को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 42 आईएएस और 12 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के दो सचिवों का स्थानांतरण भी शामिल है। इसके साथ ही 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा पर रवाना होने से पहले इस फेरबदल को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय में फेरबदल
मुख्यमंत्री के सचिवों का तबादला करते हुए उनकी जिम्मेदारियां बदली गई हैं:
- भरत यादव: उन्हें प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल नियुक्त किया गया है।
- अविनाश लवानियो: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर बनाया गया है।
- सिबि चक्रवर्ती: आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद से हटाकर मुख्यमंत्री सचिव बनाया गया है।
12 जिलों के कलेक्टर बदले गए
12 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।
- गुना: श्योपुर के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- पूर्व कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी, स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भेजा गया।
- खरगोन: बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन की कमान सौंपी गई है।
- पूर्व कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति नियुक्त किया गया।
- डिंडौरी: नेहा मारव्या सिंह को लंबे इंतजार के बाद डिंडौरी का कलेक्टर बनाया गया।
- सीहोर: बाला गुरु के को नया कलेक्टर बनाया गया।
- पूर्व कलेक्टर प्रवीण सिंह को संचालक, लोक स्वास्थ्य बनाया गया।
- सतना: सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- पूर्व कलेक्टर अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया।
- बड़वानी: गुंचा सनोबर को कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- पूर्व कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण भेजा गया।
- टीकमगढ़: विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया।
- रायसेन: अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- पूर्व कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया।
- खंडवा: ऋषभ गुप्ता को खंडवा का कलेक्टर बनाया गया।
- बुरहानपुर: हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर बनाया गया।
- देवास: ऋतु राज को देवास का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- ऋतु राज लंबे समय से कलेक्टरी के
में थे।
- श्योपुर: अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया।
लंबे इंतजार के बाद नेहा और ऋतु को मिला कलेक्टरी का मौका
- नेहा मारव्या सिंह: 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा को डिंडौरी का कलेक्टर बनाया गया। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया था, जब उनके बैच के अधिकारियों को कलेक्टरी मिल गई थी, लेकिन वे अब तक इंतजार कर रही थीं।
- ऋतु राज: देवास के कलेक्टर बनाए गए ऋतु राज भी लंबे समय से इस पद की प्रतीक्षा कर रहे थे।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनसे बेहतर प्रशासनिक कार्यों की उम्मीद की जा रही है।









