Re. No. MP-47–0010301

पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा: 5 की मौत, 30 घायल

पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा: 5 की मौत, 30 घायल

पन्ना जिले के जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जब अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया। इस दुर्घटना में कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो मजदूरों की मौत हुई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 5 हो गई। करीब 30 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

एएसपी आरती सिंह ने बताया कि राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। कई घायल मजदूरों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस अब तक प्लांट से बाहर नहीं निकली है।

प्रशासन और प्रबंधन पर सवाल

हादसे के तीन घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्लांट का मेन गेट बंद कर दिया गया है और अंदर केवल प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और एसडीआरएफ की टीम को अनुमति दी गई है।

एसडीआरएफ की सक्रियता

पन्ना एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया कि पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालांकि, अब तक मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!