Re. No. MP-47–0010301

सात रोजगार सहायकों पर गिरी गाज

सात रोजगार सहायकों पर गिरी गाज, कार्य से विमुक्त कर विभागीय जांच शुरू

सीधी, 12 फरवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मध्य प्रदेश जिला पंचायत, सीधी) अंशुमन राज ने सात ग्राम रोजगार सहायकों को तत्काल प्रभाव से कार्य से विमुक्त कर विभागीय जांच शुरू करने का आदेश जारी किया है।

पद दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बनी कारण

जारी आदेश के अनुसार, ग्राम रोजगार सहायक अशोक कुमार पाण्डेय (नकझर खुर्द), अजीत चतुर्वेदी (डिहुली खास नं. 3), रामायण पटेल (बड़ागांव), करूणा पटेल (कोदौरा), चंद्रदेव सिंह (ददरी), पंकज मिश्रा (बड़ोखर) एवं धीरज कुमार त्रिपाठी (गुजरेड़) को पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता के कारण कार्य से हटाया गया है।

जांच पूरी होने तक आधा वेतन मिलेगा

इन सात रोजगार सहायकों पर जांच संस्थित की गई है, और जांच अवधि/निर्णय तक इन्हें मासिक पारिश्रमिक का केवल 50 प्रतिशत ही देय होगा।

15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) को 15 दिनों के भीतर विस्तृत एवं स्पष्ट प्रतिवेदन तैयार कर जिला पंचायत, सीधी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्रवाई से जिले के अन्य रोजगार सहायकों को भी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!