Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:श्री मुकुंद पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बहरी में विदाई समारोह सम्पन्न

Sidhi24news:श्री मुकुंद पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बहरी में विदाई समारोह सम्पन्न

श्री मुकुंद पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बहरी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ शिक्षकों का तथा सीनियर छात्र-छात्राओं का सम्मान किया और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसने उपस्थित लोगों को भाव- विभोर कर दिया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री अवनीश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्र-छात्राओं को चंदन का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अपने गुरुजनों और सीनियर छात्र- छात्राओं का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा 11 की छात्राओं आरती यादव, राखी द्विवेदी, पुष्पा साहू के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अवनीश द्विवेदी ने कहा कि समय मूल्यवान है, अब आपके एक नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद नई चुनौतियों का सामना आपको करना है, इसलिए समय के अनुकूल चले और सफलता हासिल करें।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रेमसागर शुक्ला ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और एक स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य मिलती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने न केवल शिक्षकों का सम्मान किया बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।

11वीं के छात्र -छात्राओं ने अपने सीनियर विद्यार्थियों के लिए क्विज कॉन्टेस्ट, बैलून खेल, कप पिरामिड का आयोजन किया जिसमें सीनियर विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद से भागीदारी कर जीत हासिल की। इस अवसर पर भावपूर्ण विदाई की बेला पर छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में व्यतीत समय, अनुभव एवम खट्टी मीठी यादों को ताजा करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!