Re. No. MP-47–0010301

तेंदुए के हमले से 9 साल की बच्ची की मौत

सिंगरौली: जंगल में तेंदुए के हमले से 9 साल की बच्ची की मौत, मां के चिल्लाने पर भागा तेंदुआ

सिंगरौली, 25 फरवरी 2025
सिंगरौली जिले के पश्चिम सरई वन परिक्षेत्र के बेलगांव गांव में सोमवार शाम दर्दनाक घटना घटी। जंगल में लकड़ी बीनने गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां के सामने तेंदुए ने किया हमला

घटना के वक्त मृतक बच्ची रोशनी अपनी मां आरती पत्नी ज्वाला प्रसाद जायसवाल के साथ जंगल में लकड़ी इकट्ठा कर रही थी। शाम करीब 6 बजे बच्ची मां से कुछ ही दूरी पर थी, तभी अचानक तेंदुआ झाड़ियों से निकला और बच्ची पर हमला कर उसे जंगल की ओर घसीटने लगा

मां आरती ने शोर मचाया और तेंदुए को भगाने की कोशिश की। उसकी चीख-पुकार सुनकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल में भाग गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई

वन विभाग ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ अखिल बंसल ने बताया कि सिंगरौली के जंगलों में तेंदुए और भालू की मौजूदगी पहले से ही है। ग्रामीणों को जंगल में दूर जाने से मना किया जाता है

वन विभाग ने मृतक बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए गश्त तेज कर दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!