Re. No. MP-47–0010301

नगर परिषद सीएमओ और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच झड़प 

 नगर परिषद सीएमओ और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच झड़प 

सतना। जिले के कोठी नगर परिषद में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएमओ पूजा द्विवेदी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी के बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शांत कराया। सीएमओ ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता द्वारा उन्हें धमकी देते हुए मारने का प्रयास किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

कोठी विकासखंड के सोनौर मोड़ पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के तहत टेंट लगाए गए थे। इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने सीएमओ पूजा द्विवेदी पर व्यवस्था में सहयोग न करने और सफाई न होने का आरोप लगाया।

सीएमओ ने सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत क्षेत्र की बताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बहस इतनी तेज हो गई कि लोगों को बीच-बचाव कर दोनों को अलग करना पड़ा। घटना के बाद सीएमओ पूजा द्विवेदी मौके से रवाना हो गईं।

राज्य मंत्री के आगमन को लेकर हुई थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के आने की सूचना थी, जिसके चलते सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा था। इसी दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद हो गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!