Re. No. MP-47–0010301

कुसमी ब्लॉक में मोबाइल हेल्थ क्लीनिक सेवा का शुभारंभ

कुसमी ब्लॉक में मोबाइल हेल्थ क्लीनिक सेवा का शुभारंभ, जरूरतमंद गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा

सीधी। जिले के कुसमी ब्लॉक के 45 जरूरतमंद गांवों के लिए मोबाइल हेल्थ क्लीनिक (मेडिकल कैंप) सेवा शुरू की गई। यह सीधी जिले की पहली मोबाइल हेल्थ क्लीनिक सेवा है, जो ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर मरीजों को दवा और इलाज उपलब्ध कराएगी

स्वास्थ्य सेवा के लिए विशेष टीम नियुक्त

इस मोबाइल हेल्थ क्लीनिक एंबुलेंस में मेडिकल टीम तैनात की गई है। इसमें डॉ. अजय प्रताप मौर्या (बीएएमएस) बतौर चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं, जबकि वीरेंद्र कुमार पनिका सहायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

एसडीएम प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी

गुरुवार को कुसमी एसडीएम प्रतिनिधि नायब तहसीलदार नारायण सिंह ने इस सेवायान एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मानकुमारी, पूर्व बीएमओ सुधीर गुप्ता, डॉक्टर दीपक सिंह, फार्मासिस्ट शिवगंगा नामदेव सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

इसके अलावा, स्वामी विवेकानंद परिवार संस्था के जिला समन्वयक रमाशंकर साहू और टीम के सदस्य रघुवंश, अशोक, राम कुमार, शिव कुमार, धीरज, अनुराग, दीपक, उमेश आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी होंगी उपलब्ध

मोबाइल हेल्थ क्लीनिक सेवा के साथ-साथ संस्था द्वारा सेवा कुटीर, नेत्र शिविर और नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

यह पहल ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!