Re. No. MP-47–0010301

सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला

 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11651) रविवार सुबह बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। शहडोल जिले के ब्यौहारी स्टेशन से 2 किलोमीटर आगे ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान ट्रेन के आखिरी चार डिब्बे मुख्य हिस्से से अलग हो गए। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की गति कम थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और यात्री सुरक्षित रहे

कैसे हुआ हादसा?

रविवार सुबह 7:40 बजे, जब ट्रेन ब्यौहारी स्टेशन से आगे बढ़ी, तब पहले किसी ने चेन पुलिंग की। ट्रेन दोबारा चली, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद ट्रेन के पिछले चार डिब्बे अलग हो गए। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर नीचे उतरने लगे। हालात काबू में करने के लिए रेलवे स्टाफ और गार्ड ने तुरंत एक्शन लिया

स्टाफ ने 30 मिनट में ठीक की गड़बड़ी

हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। इंजन वाले हिस्से को रिवर्स करके पीछे छोड़े गए डिब्बों से जोड़ा गया। इस प्रक्रिया में करीब 30 मिनट लगे और फिर सुबह 8:15 बजे ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया

यात्रियों ने जताई चिंता

ट्रेन में सवार यात्री प्रिंस साकेत ने बताया, “ब्यौहारी स्टेशन से निकलने के बाद पहले किसी ने चेन पुलिंग की। ट्रेन जब दोबारा चली तो एक मिनट बाद ही तेज झटका लगा और डिब्बे अलग हो गए।”

एक अन्य यात्री अजीत सोनी ने कहा, “ऐसा हादसा मैंने पहली बार देखा है। ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री डर गए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।”

रेलवे कर रहा जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तकनीकी खराबी या कपलिंग फेलियर के कारण हुई हो सकती है। हादसे के सही कारणों की जांच के लिए रेलवे की एक टीम मौके पर भेजी गई है।

गनीमत रही, बड़ा हादसा टल गया

अगर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती, तो यह घटना बड़ा रेल हादसा बन सकती थी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तुरंत कदम उठाए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, यह घटना रेलवे की तकनीकी खामियों पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!