Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले के लिए 544 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

सीधी जिले के लिए 544 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

सीधी: मध्यप्रदेश के वार्षिक बजट 2025 में सीधी जिले के लिए ₹54,439.67 लाख (544 करोड़ रुपये) की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। यह राशि जिले के बुनियादी ढांचे के विस्तार और सड़कों, पुलों, फ्लाईओवर, एवं धार्मिक स्थलों के विकास पर खर्च की जाएगी।

प्रमुख परियोजनाएं:

  • सड़क निर्माण और मरम्मत: कई प्रमुख ग्रामीण और शहरी सड़कों का निर्माण व सुधार कार्य किया जाएगा।
  • फ्लाईओवर और बाईपास: यातायात को सुगम बनाने के लिए नए पुलों और बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
  • धार्मिक स्थलों का विकास: जिले के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
  • महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण: कई स्थलों पर उच्च स्तरीय पुल बनाए जाएंगे ताकि आवागमन में सुधार हो सके।

इस बड़ी घोषणा के लिए सीधी जिले के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।

यह बजट जिले के आर्थिक विकास को गति देगा और बुनियादी ढांचे में सुधार कर नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएगा।

मध्यप्रदेश के वार्षिक बजट 2025 में सीधी जिले के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल ₹54,439.67 लाख की लागत से 18 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। ये परियोजनाएं सड़क, पुल, फ्लाईओवर, धार्मिक स्थल एवं अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।

स्वीकृत विकास परियोजनाओं का विस्तृत विवरण:

1. ग्राम कोल्हुआ से नवगवॉ करनपुर मार्ग – लागत 400.00 लाख

2. मुख्य मार्ग से रायखोर कोलान बस्ती से योगेन्द्र सिंह के घरतक सड़क- लागत 120.68 लाख

3. बरमबाबा से तेगवा मार्ग लागत 625.00 लाख

4. लिंक रोड एन.एच. 39 से एन. एच का छुटा भाग ग्राम मोहिनया तक मार्ग का निर्माण – लागत 598.49 लाख

5. गोरियरा से हांथी खाड़ मार्ग – लागत 375.00 लाख

6. बहरी बस स्टैण्ड से पुरानी बहरी (पुरानी रोड) मार्ग में पी.सी.सी. लागत 312.50 लाख

7. ग्राम पंचायत पड़ीखुर्द जंगल चौकी से गुजरहट घाट होते हुए फटहड़वा पहुँच मार्ग तक – लागत 800.00 लाख

8. ग्राम चैरा से सुखरा नाला होते हुए (पुल निर्माण के साथ) बेतारियाँ पहुँच मार्ग लागत – 375.00 लाख

9. ग्राम मवई से ग्राम बघेडा के बीच नरकुई नदी पर उच्च स्तरीय पुल लागत 750.00 लाख

10. नौगवां, मधुरी, नौडिया राम मंदिर होते हुए पडैनिया, गाड़ा टर्टी तक रिंग रोड़ (उत्तरी बायपास) का निर्माण लागत 8450.00 लाख

11. सीधी टिकरी मड़वास पथरौला लागत 16650.00 लाख

12. सीधी से पटपरा तक फोरलेन मार्ग लागत 4500.00 लाख

13. सीधी जिला मुख्यालय के सम्राट चौक से संजय गांधी महाविद्यालय तक फ्लाय ओवर लागत- 18820.00 लाख

14. गीड़ा से धौहनी पहुंच मार्ग लागत 540.00 लाख

15. सीधी शहर के बीच अवस्थित सूखा नदी के किनारे-किनारे पड़रा बायपास से पड़रा शिव मंदिर, गोपाल दास मंदिर होते हुए नौडिया फायरिंग रेंज तक तक मार्ग निर्माण लागत 405.00 लाख

16. जिला सीधी अंतर्गत नेशनल हाईवे 39 से ओल्ड एन. एच. 75 का छूटा हुआ भाग ग्राम मोहिनया तक लिंक रोड़ – लागत 150.00 लाख

17. सिरौला से सहुआन बस्ती से खामाडोला जोगी पहाड़ी पटेल सिंह के घर तक सिंचाई नहर के किनारे मार्ग – लागत 234.00 लाख

18. सिलवार मड़वास मुख्य मार्ग बबलू सिंह के घर से बगहिया टोला पहुंच मार्ग – लागत 334.00 लाख

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!