Re. No. MP-47–0010301

अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रीवा, 20 मार्च 2025 |
रीवा जिले में एक मर्माहत कर देने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के करीबी और विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध अधिवक्ता घनश्याम सिंह के पोते पार्थ सिंह ने बुधवार देर रात अपने घर में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने सुनी गोली की आवाज

घटना अमहिया थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित आवास की है। गनशॉट की आवाज सुनते ही पार्थ के पिता कंचू सिंह और दादा घनश्याम सिंह दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे। वहां पार्थ खून से लथपथ हालत में पड़े थे। तुरंत उन्हें संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिला कोर्ट में अधिवक्ता थे पार्थ

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पार्थ सिंह रीवा जिला एवं सत्र न्यायालय में अपने दादा के साथ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वे परिवार के वकालत के पेशे को आगे बढ़ा रहे थे।

घर में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पार्थ के दादा घनश्याम सिंह के बड़े नाती हर्ष सिंह की भी सिरमौर चौराहे पर कुछ वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पार्थ ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस घटना से परिवार सदमे में है।

पुलिस कर रही है जांच

अमहिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में इस्तेमाल हथियार और कारतूस का खोखा जब्त कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पार्थ के मोबाइल, सोशल मीडिया और पारिवारिक परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

थाना प्रभारी का बयान

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने कहा,
“घटना की जांच जारी है। आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पार्थ के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

रीवा जिले के अधिवक्ता संघ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!