Re. No. MP-47–0010301

घर से गांजा बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

घर से गांजा बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

सीधी |

सीधी जिले के कुसमी थाना पुलिस ने गांजा बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 650 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत 11,000 रुपये से अधिक बताई जा रही है।

घर से कर रहा था अवैध कारोबार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमी थाना क्षेत्र के मेडरा गांव में देवचरन यादव (60 वर्ष), पिता बालकरन यादव अपने घर से गांजा बेच रहा है। इस पर थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैस के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी के घर दबिश दी गई। मौके पर ही पुलिस ने 650 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ में मिले अहम सुराग

पुलिस पूछताछ में कुछ और बड़े नशा कारोबारियों के बारे में जानकारी मिली है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कुसमी पुलिस की लगातार छापेमारी से अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी देवचरन यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नंद प्रकाश सिंह, रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति और आरक्षक दिनेश सिंह, दिनकर द्विवे, पंकज सिंह व शिवराम वैश्य की अहम भूमिका रही।

थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैस ने बताया कि कुसमी क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!