Re. No. MP-47–0010301

NH-30 पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर, 1 की मौत, 20 घायल

मैहर: NH-30 पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर, 1 की मौत, 20 घायल
जवारा विसर्जन के लिए जा रहे थे ग्रामीण, ट्रॉली पलटने से मचा हड़कंप, घायलों को अमरपाटन अस्पताल पहुंचाया गया

मैहर।
मैहर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। बारी मोड़ गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान बलवीर कोल (24), निवासी नकतरा के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार था। जानकारी के अनुसार, सरबका गांव के ग्रामीण जवारा विसर्जन के लिए बछरा गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 से अधिक लोग सवार थे। वहीं दूसरी ओर, पिकअप वाहन सब्जियां लेकर रीवा की ओर जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पिकअप में फंसे ड्राइवर को रेस्क्यू कर निकाला गया। हाईवे एम्बुलेंस 1033 और 108 की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया।

घायलों की सूची:
ट्राली में सवार घायल लोगों में रजनीश कोल, श्यामकली, सियावती, दीपेंद्र, विद्या, उमेश, राजकुमार, दीपक, अमन, सचिन, सुनील, दुर्गा, गीता, जुग्गी कोल और सिद्धू कोल शामिल हैं। वहीं पिकअप से अभिषेक साकेत, रजनीश कोरी और प्रदीप कोल घायल हुए हैं।

टीआई के.पी. त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और बताया कि पिकअप वाहन सब्जी लेकर रीवा जा रहा था। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!