Re. No. MP-47–0010301

MP में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या

MP में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्य
पहले चाय में मिलाई नींद की गोली, फिर कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

पन्ना।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमजूपुर की है। हत्या की यह वारदात मंगलवार रात 8 अप्रैल को हुई, जबकि पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्यार में अंधी हुई बेटी:
धरमपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह के अनुसार, मृतक रामकेश यादव की 30 वर्षीय बेटी रामबाई का राजू डुमार (35) से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब रामकेश को इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया और बेटी को प्रेमी से मिलने-जुलने से मना कर दिया। पिता की नाराजगी दोनों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

साजिश के तहत हत्या:
मंगलवार रात रामबाई ने पहले पिता को चाय में नींद की गोली मिलाकर पिलाई। जैसे ही रामकेश बेहोश हुआ, उसने प्रेमी राजू डुमार को घर बुला लिया। राजू ने आंगन में सो रहे रामकेश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

रोकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश:
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रामबाई रोने और बिलखने का नाटक करने लगी। उसने पुलिस को बताया कि वह चाची के साथ महुआ बीनने जंगल गई थी और सुबह लौटने पर पिता को खून से लथपथ पाया। लेकिन उसकी बातों में विरोधाभास और झूठ की बू से पुलिस को संदेह हुआ।

सख्ती पर कबूला जुर्म:
पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती बरती, तो रामबाई ने सच उगल दिया और स्वीकार किया कि प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। वहीं, आरोपी राजू डुमार ने भी अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह रामकेश के साथ पंचमपुर भाट के पहाड़ों में बकरियां चराता था और वहीं रामबाई से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। रामकेश उनके रिश्ते से नाराज़ थे, इसलिए उसे जान से मार डाला।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला है, जहां एक बेटी ने प्यार में अंधा होकर अपने ही पिता की हत्या कर दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!