Re. No. MP-47–0010301

मध्यप्रदेश में नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने रविवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वसंत कुर्रे को हटाकर श्रम विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह को अशोकनगर का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को उज्जैन भेजा गया है। भोपाल के अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को हरदा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर की अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को देवास जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है और देवास के सीईओ हिमांशु प्रजापति को मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।

शासन ने इस आदेश के साथ कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं।


तबादला सूची इस प्रकार है:

क्रम अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापना
1 वसंत कुर्रे जॉइंट CEO, राज्य निर्वाचन अपर सचिव, श्रम विभाग
2 नीरज कुमार सिंह कलेक्टर, उज्जैन संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण
3 सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर, अशोकनगर अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
4 आदित्य सिंह कलेक्टर, हरदा कलेक्टर, अशोकनगर
5 रोशन कुमार सिंह कलेक्टर, विदिशा कलेक्टर, उज्जैन
6 सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर, हरदा
7 अंशुल गुप्ता संचालक, जनसंपर्क कलेक्टर, विदिशा
8 ज्योति शर्मा अपर कलेक्टर, इंदौर सीईओ, जिला पंचायत देवास
9 हिमांशु प्रजापति सीईओ, जिला पंचायत देवास कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम, इंदौर


Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!