Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;लाड़ली बहना योजना: अब नहीं मिलेगी किस्त हर महीने 10 तारीख को, जानिए नई तिथि

लाड़ली बहना योजना: अब नहीं मिलेगी किस्त हर महीने 10 तारीख को, जानिए नई तिथि

भोपाल:
मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। पहले यह राशि हर महीने की 10 तारीख को खातों में ट्रांसफर होती थी, लेकिन इस बार 10 अप्रैल बीतने के बावजूद राशि ट्रांसफर नहीं हुई है।

पहली बार देरी से आई किस्त
यह पहली बार है जब 14 अप्रैल तक भी लाड़ली बहनों के खातों में राशि नहीं पहुंची। बीते 22 महीनों से यह पैसा 10 तारीख से पहले ही मिल जाया करता था। इस बार देरी को लेकर महिलाएं चिंतित हैं।

नई तिथि की घोषणा जल्द संभव
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि किस्त ट्रांसफर करने के लिए कोई तय तारीख नहीं है। राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार भेजी जाती है। अधिकारियों के अनुसार, अब हर महीने की 10 तारीख को पैसा नहीं आएगा, बल्कि सरकार नई तिथि तय कर सकती है।

16 अप्रैल को मिलेगी 23वीं किश्त
सूत्रों के अनुसार, अप्रैल 2025 में लाड़ली बहना योजना की 23वीं किश्त 16 तारीख को खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्यों बदली गई तारीख?
वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार से मिलने वाली करों की राशि हर महीने की 10 तारीख को राज्य को प्राप्त होती है। प्रदेश को लगभग 7 हजार करोड़ रुपये केंद्रीय करों से मिलते हैं। इसी दिन लाड़ली बहनों को राशि भेजी जाती थी।

राज्य की कैश लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री सचिवालय से तारीख में बदलाव का अनुरोध किया, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

योजना की शुरुआत और बढ़ी हुई राशि
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। पहली किश्त 10 जून 2023 को 1000 रुपये प्रति महिला के हिसाब से जारी हुई थी। अक्टूबर 2023 में यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई। मार्च 2025 में 22वीं किश्त दी गई थी।

अब सरकार की योजना है कि राशि ट्रांसफर की नई तिथि निर्धारित कर दी जाए ताकि वित्तीय संतुलन बना रहे और प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!