Re. No. MP-47–0010301

सीधी में बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीधी में बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान तथा अतिथि के रूप में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक उपस्थित रहीं। दोनों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों को भारतीय जनता पार्टी सच्चे अर्थों में चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा और बाबा साहेब की सोच एक समान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हर दलित, शोषित और वंचित का जीवन स्तर ऊँचा उठे, जिससे भारत विश्व शक्ति बन सके।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित कर उन्हें ऐतिहासिक सम्मान दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र में ही डॉ. अंबेडकर के समानता, न्याय और सामाजिक सुधार के मूल विचार समाहित हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, महामंत्री विनोद साकेत, रवि केसरी, विश्वबंधु धर द्विवेदी, सुनीता रानी वर्मा, कमल कामदार, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, पुष्पराज सिंह चौहान समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!