MP में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23: नवाचार के लिए 14 शासकीय अधिकारी होंगे सम्मानित
भोपाल, 18 अप्रैल 2025।
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार श्रेणी) के लिए चयनित 14 शासकीय अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इन अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए राज्य सरकार द्वारा एक-एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं सभी चयनित अधिकारियों को यह पुरस्कार भेंट करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में किया जाएगा।
ये हैं पुरस्कार के लिए चयनित 6 नवाचार क्षेत्र:
- शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास
- स्वास्थ्य एवं पोषण
- सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण
- अधोसंरचना
- नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन
- रोजगार एवं आर्थिक विकास
चयनित अधिकारियों की सूची:
- सुश्री शीला दाहिमा – प्रेरणादायी वीडियो के माध्यम से परीक्षा की तैयारी
- श्री माधव प्रसाद पटेल – विद्यार्थियों के माध्यम से विविध नवाचारों का प्रस्तुतीकरण
- श्रीमती अदिति गर्ग – किशोरियों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना
- डॉ. इंदिरा दांगी – शिक्षकों व छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना
- श्रीमती शारदा डुड़वे – छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना
- श्री आलोक पौराणिक – डिजिटल स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई
- श्री चंद्र मोहन ठाकुर – कार्य संचालन में मैनेजमेंट साफ्टवेयर का उपयोग
- डॉ. यशपाल सिंह – शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास
- श्री संजय जोशी – अधोसंरचना डिजाइन एवं विकास
- श्री अमित तोमर – सेंट्रल इनवायसिंग और बिलिंग समाधान का विकास
- श्री ऋषव गुप्ता – स्मार्ट टीवी के माध्यम से शिक्षा
- श्री गणेश शंकर मिश्रा – कार्यों की केंद्रीकृत ट्रैकिंग व रियल टाइम निगरानी
- श्री दिव्यांक सिंह – यूनियन बांड के तहत फंडिंग
- श्री प्रवीण सिंह अढ़ायच – मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र की स्थापना
यह पुरस्कार प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में नवाचार, पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।








