Re. No. MP-47–0010301

भाजपा सेमरिया मंडल की कार्य समिति घोषित

भाजपा सेमरिया मंडल की कार्य समिति घोषित

सीधी। भारतीय जनता पार्टी सेमरिया मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा की गई, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा और अनुमोदन के पश्चात अंतिम रूप दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, संभागीय प्रभारी श्री रणबीर सिंह रावत, जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान की अनुशंसा पर मंडल की कार्यकारिणी को स्वीकृति दी गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि सेमरिया मंडल की घोषित कार्य समिति में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • मंडल अध्यक्ष: राजेश कुमार द्विवेदी
  • मंडल उपाध्यक्ष: रामायण तिवारी, के के गुप्ता, दिवाकर यादव, कृष्ण बहादुर सिंह, फूल कली सिंह, अजय चौबे
  • मंडल महामंत्री: शैलेंद्र सिंह, रेनू कोरी
  • मंडल मंत्री: कमलेश कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह, इंद्रावती विश्वकर्मा, जितेंद्र तिवारी, प्राणनाथ शुक्ला, कीर्ति रजक
  • कोषाध्यक्ष: शकुंतला कोल
  • मीडिया प्रभारी: विनय तिवारी

इसके अतिरिक्त 45 सदस्यों को मंडल कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। नई समिति को पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए रणनीतिक कार्य सौंपा गया है।

मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी भाजपा के सिद्धांतों पर चलकर संगठन को और सशक्त करेगी।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!