सीधी दौरे पर आज से प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, मड़वास-सेमरिया में नए थानों का करेंगे शुभारंभ
सीधी | 01 मई 2025, गुरुवार
प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल आज दिनांक 01 मई 2025 से सीधी जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण करेंगे।
पहला दिन (01 मई 2025, गुरुवार):
मंत्री श्री जायसवाल प्रातः 9:00 बजे बिजुरी (अनूपपुर) से सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:00 बजे वे सर्किट हाउस सीधी पहुंचेंगे, जहां स्वागत उपरांत आमजन और जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। शाम 4:00 बजे वे सभी विभागों की समीक्षात्मक बैठक लेंगे और 6:30 बजे जिला कल्याण समिति की बैठक में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम वे सर्किट हाउस सीधी में करेंगे।
दूसरा दिन (02 मई 2025, शुक्रवार):
प्रभारी मंत्री प्रातः 8:00 बजे उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में आयोजित जनजागरूकता अभियान में भाग लेंगे। इसके पश्चात 10:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में मद जागरूकता रैली का शुभारंभ करेंगे।
11:00 बजे मड़वास में नवीन थाने का शुभारंभ और नागरिकों से सौजन्य भेंट होगी।
इसके बाद वे सेमरिया रवाना होंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे नवीन थाना भवन का उद्घाटन करेंगे।
2:30 बजे कपूरी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और कमर्जी में 6 बेड अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।
शाम 5:30 बजे वे परसैली पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
तीसरा दिन (03 मई 2025, शनिवार):
प्रभारी मंत्री 8:00 बजे परसैली से बिजुरी (अनूपपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:00 बजे विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम
दिनांक: 01 मई 2025 (गुरुवार)
09:00 प्रातः – बिजुरी से सीधी के लिए प्रस्थान
(स्थान: बिजुरी – शाहडोल, जयसिंह नगर, अमरपुर, बघवार)
वाहन – कलेक्टर अनूपपुर द्वारा उपलब्ध वाहन से
02:00 अपराह्न – सर्किट हाउस सीधी आगमन एवं आरक्षित
03:00 अपराह्न – जनता एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट
04:00 अपराह्न – सभी विभागों की समीक्षात्मक बैठक लेंगे
06:30 सायं – जिला कल्याण समिति की बैठक में भाग लेंगे
08:30 रात्रि – सर्किट हाउस सीधी में रात्रि विश्राम
दिनांक: 02 मई 2025 (शुक्रवार)
08:00 प्रातः – जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे
(स्थान: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सीधी)
10:30 प्रातः – पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में मद rally का शुभारंभ
11:00 पूर्वाह्न – मड़वास एवं नवीन थाना का शुभारंभ तथा प्रभारी मंत्री के निवास पर सौजन्य भेंट एवं भोजन
12:30 अपराह्न – मड़वास से सेमरिया के लिए प्रस्थान
01:30 अपराह्न – सेमरिया में नवीन थाना का शुभारंभ
02:00 अपराह्न – सेमरिया से कपूरी के लिए प्रस्थान
02:30 अपराह्न – कपूरी उप स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं कमर्जी में 6 बेड अस्पताल का लोकार्पण
03:30 अपराह्न – कपूरी से सीधी के लिए प्रस्थान
04:30 सायं – सर्किट हाउस सीधी आगमन एवं आरक्षित
05:30 सायं – सीधी से परसैली के लिए प्रस्थान
06:30 सायं – परसैली गेस्ट हाउस आगमन एवं रात्रि विश्राम
दिनांक: 03 मई 2025 (शनिवार)
08:00 प्रातः – परसैली से बिजुरी जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान
(स्थान: बघवार, बघेलखंड, जयसिंह नगर, शाहडोल)
वाहन – कलेक्टर अनूपपुर द्वारा उपलब्ध वाहन से
01:00 अपराह्न – बिजुरी आगमन एवं विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे








