Re. No. MP-47–0010301

फिजिक्स वाला संस्थान ने एमपी टॉपर प्रज्ञा जायसवाल को उनके घर पहुँचकर किया सम्मानित

 फिजिक्स वाला संस्थान ने एमपी टॉपर प्रज्ञा जायसवाल को उनके घर पहुँचकर किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट | बिहारी लाल गुप्ता 

सिंगरौली, सरई

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल को ऑनलाइन कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला (PW) की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

प्रज्ञा जायसवाल सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत ग्राम निवास की निवासी हैं और ‘फिजिक्स वाला’ के “उड़ान बैच” की छात्रा रही हैं। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर PW संस्थान के प्रतिनिधि बुधवार को उनके घर पहुँचे और पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रज्ञा ने इस सफलता का श्रेय PW संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, नोट्स, मॉक टेस्ट और रिवीजन रणनीतियों को दिया। उन्होंने कहा, “PW ने मेरी पढ़ाई को दिशा दी। संस्थान के नियमित टेस्ट और गाइडेंस से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मैं इस मुकाम तक पहुँच सकी।”

उनके माता-पिता ने भी इस अवसर पर कहा कि PW से मिली पढ़ाई और मार्गदर्शन ने ही प्रज्ञा को यह सफलता दिलाई। वे लगातार PW की आंतरिक परीक्षाओं में भी टॉपर रही हैं।

PW के प्रतिनिधियों ने कहा, “प्रज्ञा जैसी प्रतिभाएं भारत की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊँचाई देने वाली हैं। उनकी मेहनत और लगन देशभर के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

यह सम्मान समारोह न केवल प्रज्ञा के लिए बल्कि पूरे सिंगरौली जिले और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय बना। यह उदाहरण दर्शाता है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कोई भी छात्र शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!