Re. No. MP-47–0010301

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा,  ट्रक की टक्कर से दो टूक हुईं बाइक 

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा,  ट्रक की टक्कर से दो टूक हुईं बाइक 

सीधी, 13 मई 2025।
जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 9 बजे लालीमाटी की ओर से मुख्य मार्ग पर जा रहे एक बाइक सवार को सिहावल की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान रविंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बाजार से घरेलू सामान लेने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। घायल रविंद्र सिंह को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

राहगीर संतोष गुप्ता ने दी पुलिस को सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीर संतोष गुप्ता ने तुरंत कमर्जी थाना को सूचना दी। थाना प्रभारी पवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।

थाना प्रभारी पवन सिंह ने दी जानकारी
थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल को प्राथमिक इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों की मांग – ट्रक चालकों की रफ्तार पर लगे लगाम
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है। उनका कहना है कि आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं और जिम्मेदार चालकों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!