Re. No. MP-47–0010301

चुरहट और रामपुर नैकिन में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित

चुरहट और रामपुर नैकिन में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित
70 यूनिट रक्त एकत्र, एसडीएम, सीबीएमओ समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

सीधी, 13 मई। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में मंगलवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट और रामपुर नैकिन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासकीय विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों शिविरों में कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

चुरहट स्थित शिविर में सर्वप्रथम एसडीएम शैलेश द्विवेदी, सीबीएमओ डॉ. प्रेरणा त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण सिंह, डॉ. अनूप सिंह, नायब तहसीलदार राम प्रताप सोनी, नगर परिषद सीएमओ रामवतार पटेल, बीआरसी प्रकाश जायसवाल, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अशोक तिवारी सहित विभागीय कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, नगर परिषद और आम नागरिकों की ओर से कुल 39 यूनिट रक्तदान किया गया।

वहीं रामपुर नैकिन के शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अल्ट्राटेक, सिंचाई विभाग (बाणसागर), जनपद पंचायत एवं आम नागरिकों से कुल 31 यूनिट रक्तदान हुआ।

जिला प्रशासन ने रक्तदान शिविरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी शिविरों में भाग लें। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!