Re. No. MP-47–0010301

???? जब जंगल में ही गरजने लगे अफसर!

???? जब जंगल में ही गरजने लगे अफसर!

शहडोल वन विभाग में CCF और रेंजर के बीच तकरार, कर्मचारी बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं!

शहडोल, 13 जून 2025
शहडोल वन वृत्त में एक प्रशासनिक झगड़ा गर्माया हुआ है। मुख्य वन संरक्षक (CCF) अजय पांडेय और रेंजर रामनरेश विश्वकर्मा के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। रोहनिया बीट में जमीन सीमांकन के दौरान हुई कहासुनी अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है।

रेंजर का आरोप है कि CCF ने न सिर्फ उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, बल्कि उनके बीमार बेटे पर भी अनुचित टिप्पणी की। इस घटना से आहत होकर वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

वहीं, CCF अजय पांडेय ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा विरोध पूर्वाग्रह से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों के खिलाफ किसानों से पैसे लेने की शिकायतें मिली थीं, जिसकी जांच की जा रही है। विरोध उसी का परिणाम है।

इस तकरार ने अब केवल विभागीय मुद्दे तक सीमित न रहकर संस्थागत गरिमा का प्रश्न खड़ा कर दिया है। कर्मचारी जहां वरिष्ठ अधिकारी की ‘अवमाननापूर्ण’ भाषा से आहत हैं, वहीं अफसर भ्रष्टाचार की तह में जाने की बात कह रहे हैं।

अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं – जंगल के इस संघर्ष में कौन साबित होगा सही, और किसकी होगी ‘कटौती’?

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!