Re. No. MP-47–0010301

वरिष्ठ पत्रकार श्री के.पी. श्रीवास्तव का निधन — पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार श्री के.पी. श्रीवास्तव का निधन — पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

सीधी, 17 जून 2025।
सीधी जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं साप्ताहिक समाचार पत्र “सीधी संदेश” के संपादक श्री के.पी. श्रीवास्तव का मंगलवार को रीवा में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। श्री श्रीवास्तव राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार के रूप में लंबे समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे और जिले में निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता की पहचान थे।

उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत में, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

जनसंपर्क कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

जिला जनसंपर्क कार्यालय, सीधी में वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर सहायक संचालक मुकेश कुमार मिश्रा, संजीव मिश्रा, दीपनारायण द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह बघेल, आनंद गुप्ता अकेला, प्रवेंद्र द्विवेदी, अमित तिवारी सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री श्रीवास्तव को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।

एक समर्पित पत्रकार की विरासत

श्री के.पी. श्रीवास्तव को सीधी में पत्रकारिता के स्तंभ के रूप में याद किया जाता रहेगा। उनकी लेखनी समाज के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को स्वर देने में सदैव अग्रसर रही। उन्होंने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में जिया और अपनी पूरी उम्र जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में लगाई।


ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे — ॐ शांति।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!