Re. No. MP-47–0010301

बारिश और तेज रफ्तार बनी मौत की वजह: चालक की मौके पर मौत, एक घायल

बारिश और तेज रफ्तार बनी मौत की वजह: चालक की मौके पर मौत, एक घायल

सिंगरौली, 21 जून 2025
सिंगरौली जिले के सराई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के अंतर्गत धोहनि गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुर्गियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

????️ हादसा कैसे हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सीधी से बैढ़न की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। रास्ते में बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी हो गई थी। धोहनि गांव के पास एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया।

⚠️ मौके पर ही हो गई चालक की मौत

ट्रक पलटने से चालक गोविंद वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई
वहीं उनके साथ बैठे शाहनवाज को स्थानीय लोगों की मदद से सराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

???? 100 से अधिक मुर्गियों की भी मौत

ट्रक में बड़ी संख्या में मुर्गियां लदी हुई थीं। हादसे के बाद लगभग 100 मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल अवस्था में सड़क पर बिखर गईं।

???? पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की सूचना पर बरका चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सराई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे की प्रारंभिक वजह तेज रफ्तार और बारिश के कारण फिसलन मानी जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!