Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले के कुसमी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

सीधी जिले के कुसमी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, पांच गंभीर घायल
???? कुसमी, सीधी | 25 जून 2025

सीधी जिले के कुसमी थाना अंतर्गत दुआरी गांव के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों पर 3-3 सवारियां थीं, यानी कुल 6 लोग यात्रा कर रहे थे। सभी लोग धूपखड़ और डुहकुरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क के एक मोड़ पर यह हादसा हुआ, जहां दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों को तुरंत कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को रेफर किया गया है। मौके पर कुसमी थाना प्रभारी कप्तान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल की जांच एवं पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई।

???? प्रशासन को सवालों के घेरे में डाल रही सवारी की अधिकता

एक ही बाइक पर तीन-तीन सवारियों का होना, ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाता है। यह हादसा न सिर्फ सावधानी की कमी, बल्कि सिस्टम की निगरानी में ढिलाई का भी परिणाम है।

???? पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांवों में शोक की लहर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!