Re. No. MP-47–0010301

बघवार व रामपुर नैकिन क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो वाहन जब्त

बघवार व रामपुर नैकिन क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो वाहन जब्त

सीधी।
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन पर लगाम कसने हेतु बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है।

खनिज निरीक्षक देवेंद्र महोबे ने जानकारी दी कि खनिज विभाग की टीम ने बघवार वन नाका के पास एक हाइवा वाहन (क्रमांक MP17 ZK 9031) को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन में ई-टीपी (अभिवहन पार पत्र) में दर्ज मात्रा से अधिक रेत का परिवहन किया जा रहा था, जिसे ओवरलोडिंग की श्रेणी में पाते हुए तत्काल पिपरावं चौकी में खड़ा कराया गया।

इसी क्रम में, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP53 AA 5819) को बिना किसी अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पकड़ा गया। उक्त वाहन को थाना रामपुर नैकिन में सुरक्षार्थ खड़ा कर अग्रिम कार्रवाई आरंभ की गई है।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर सैनिक शिवशंकर सिंह, नंदीलाल रावत, अनिल पाठक एवं अश्विनी तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।

जप्त वाहनों के चालकों/स्वामियों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

???? जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!