Re. No. MP-47–0010301

सीधी के अभिषेक पांडेय का चयन एएसओ पद पर, परिवार और जिले को गर्व

सीधी के अभिषेक पांडेय का चयन एएसओ पद पर, परिवार और जिले को गर्व

✍️  सीधी 24न्यूज़

सीधी, 29 जून 2025 — जिले के नूतन कॉलोनी निवासी अभिषेक पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। अभिषेक का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर हुआ है।

यह सफलता अभिषेक की लगातार की गई मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता अशोक कुमार पांडेय एवं श्रीमती सरला पांडेय, पत्नी अनुषा शर्मा, छोटे भाई अभिनय पांडेय, अपने संबंधियों, मित्रों एवं शिक्षकों को देते हैं। अभिषेक ने भावुकता से कहा, “इन सभी का स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही।”

अभिषेक की इस उपलब्धि से क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। युवा पीढ़ी के लिए यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!