Re. No. MP-47–0010301

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल – चालक फरार

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट | सिंगरौली

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएमपीडीआई के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और वह पूरी तरह से अनियंत्रित स्थिति में थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों के हाथ-पैर में गहरी चोटें हैं, और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। नवानगर थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!