Re. No. MP-47–0010301

सीधी:खेत तालाब में दो बच्चों की जलसमाधि, गांव में पसरा मातम 

सीधी:खेत तालाब में दो बच्चों की जलसमाधि, गांव में पसरा मातम 

मझौली/सीधी।
जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़रा में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की खेत तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 21 जुलाई की शाम लगभग 5:30 बजे ग्राम मेड़रा निवासी आयुष (6 वर्ष), पिता राजबहोर पाल और अजय (7 वर्ष), पिता होरिल पाल अपने दो साथियों के साथ गांव के पास स्थित अलीओपी माता मंदिर में प्रसाद लेने गए थे। मंदिर से लौटते समय वे गांव के पास ही बने नव निर्मित खेत तालाब में नहाने चले गए। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने पर आयुष और अजय डूब गए।

साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और बच्चों को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद 22 जुलाई की सुबह पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा।

यह घटना पूरे क्षेत्र को झकझोर गई है। दो मासूमों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!