मोहनी पुलिया डायवर्सन दुरुस्त होने से खड्डी अंचल की जनता को राहत – विनय
सीधी-जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत बम्हनी–मगरोहर मार्ग पर स्थित मोहनी और रिमारी के बीच निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। इससे खड्डी अंचल के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एक महीने से जारी आवागमन की बाधा अब समाप्त हो गई है और छोटे वाहन सुगमता से चलने लगे हैं।
???? बारिश बनी थी मुसीबत
लगातार भारी बारिश के चलते डायवर्सन पर पानी भर गया था, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया था। लोगों को भुइयांडोल–इटहा जैसे लम्बे रास्तों से खड्डी पहुंचना पड़ रहा था, जो न केवल समयसाध्य था बल्कि महंगा और जोखिम भरा भी।
????️ विनय पांडेय बने ग्रामीणों की आवाज
इस समस्या को लेकर युवा समाजसेवी विनय पांडेय ‘अंकुश’ ने लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठाई और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उनकी पहल पर प्रशासन हरकत में आया और डायवर्सन का पुनः निर्माण कार्य कराया गया।

???? अब बस, ट्रैक्टर, ऑटो, टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। हालांकि प्रशासन ने भारी वाहनों को अभी भी भुइयांडोल–इटहा मार्ग से जाने की सलाह दी है।

????️ विनय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतों में जलभराव कम होने के बाद प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य करवाया गया, जिससे आम जनजीवन पटरी पर लौट आया है। उन्होंने प्रशासन से मुख्य पुल निर्माण में भी तेजी लाने की मांग की है।
????️ पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन बारिश के कारण गति धीमी रही है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि आगामी समय में मुख्य पुल भी जल्द बनकर तैयार होगा और इस बार स्थायी समाधान मिलेगा।








