Re. No. MP-47–0010301

सीधी में दुखद घटना, 20 वर्षीय युवक ने घर में लगाई फांसी

सीधी में दुखद घटना, 20 वर्षीय युवक ने घर में लगाई फांसी

सीधी | सिंहावल
जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी निवासी विकास सोनी (20) पुत्र राजकुमार सोनी ने बीती रात अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा गई है।

परिजनों के अनुसार, रात के समय जब वे घर के अन्य कार्यों में लगे थे, तब अचानक देखा कि विकास फंदे से लटका हुआ है। बेटे को इस हालत में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत ही अमिलिया पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अमिलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर परीक्षण किया। इसके बाद शव को सिंहावल मर्चुरी हाउस भेजा गया।

पुलिस की औपचारिक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। युवा अवस्था में इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक की आत्महत्या के कारणों को लेकर प्रशासन से गहराई से जांच की मांग की है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!