Re. No. MP-47–0010301

सीधी जनसुनवाई में 184 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

सीधी जनसुनवाई में 184 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत अंशुमन राज ने लिया समस्याओं का संज्ञान

सीधी, 5 अगस्त 2025
जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अंशुमन राज द्वारा 184 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। उन्होंने संबंधित विभागों से संपर्क कर शिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

श्री राज ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख जनसुनवाई के आवेदनों को गंभीरता से लें तथा समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एस.पी. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी उपखंड अधिकारी और तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस जनसुनवाई में सम्मिलित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!