Re. No. MP-47–0010301

???? सीधी की बहनों के लिए रक्षाबंधन पर उपहार!

???? सीधी की बहनों के चेहरे पर फिर लौटी मुस्कान, 30 करोड़ 98 लाख से अधिक की राशि खातों में स्थानांतरित ????

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से सीधी जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, उज्ज्वला योजना के तहत भी मिली रसोई गैस रिफिलिंग की राशि

सीधी, 07 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी है। राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को एक क्लिक में 1859 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक हितग्राहियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 43.90 करोड़ रुपये की राशि भी दी गई।

इस राज्य स्तरीय लाभ वितरण कार्यक्रम में सीधी जिले की भी सहभागिता रही। जिले के 2 लाख 9 हजार 762 पात्र महिलाओं के खातों में योजना के अंतर्गत 1250 रुपये प्रतिमाह के साथ अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन 250 रुपये, अर्थात प्रत्येक हितग्राही को कुल 1500 रुपये की दर से 30 करोड़ 98 लाख 17 हजार 100 रुपये की राशि अंतरित की गई। यह राशि सिंगल क्लिक ट्रांसफर के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में सीधी पहुंची।

???? उज्ज्वला योजना के तहत मिला गैस रिफिलिंग का सहयोग

मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सीधी जिले के 46,573 हितग्राहियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 लाख 56 हजार 414 रुपये की राशि भी ट्रांसफर की गई। इससे त्योहारों से पहले बहनों को रसोई के लिए बड़ी राहत मिली है।

???? जिलेवार वितरण विवरण:

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने जानकारी दी कि जिले के सभी विकासखंडों में लाभार्थियों के खातों में राशि पहुंचाई गई है। विवरण निम्नानुसार है:

  • जनपद पंचायत कुसमी – 17,404 महिलाएं
  • जनपद पंचायत मझौली – 29,215 महिलाएं
  • जनपद पंचायत रामपुर नैकिन – 44,125 महिलाएं
  • जनपद पंचायत सीधी – 54,615 महिलाएं
  • जनपद पंचायत सिहावल – 51,584 महिलाएं

????️ नगरीय निकायों में भी लाभ वितरण:

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की महिलाओं को भी इस योजना का सीधा लाभ मिला है:

  • नगर पालिका परिषद, सीधी – 6,144 महिलाएं
  • नगर परिषद, चुरहट – 2,433 महिलाएं
  • नगर परिषद, मझौली – 2,096 महिलाएं
  • नगर परिषद, रामपुर नैकिन – 2,146 महिलाएं

???? बहनों के चेहरे पर सजी उम्मीदों की मुस्कान

इस व्यापक और प्रभावशाली योजना के जरिए सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया है। खासकर रक्षाबंधन पर्व के पूर्व बहनों को मिलने वाला यह अतिरिक्त “शगुन” उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान को और सुदृढ़ करता है।

कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता साफ दिखाई दे रही थी। बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मान का अनुभव कराती है।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!