Re. No. MP-47–0010301

मझौली में तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

मझौली में तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

मझौली। नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे सुनील द्विवेदी (पुत्र ज्वाला प्रसाद द्विवेदी) नहाने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरग तलइया तालाब में उतरा था। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा। पास में मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तालाब की गहराई के चलते कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतर सका।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विशाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक पुलिस जवान व ग्रामीण की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!