Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले के जमोड़ी कला में दर्दनाक हादसा

सीधी जिले के जमोड़ी कला में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 7 और 9 साल के दो मासूम भाइयों की मौत

सीधी, 12 अगस्त 2025। जिले के जमोड़ी कला गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें चचेरे भाई सूर्य प्रकाश (7 वर्ष) और सूर्य (9 वर्ष) की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों मासूम खेलते-खेलते नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए थे, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था।

जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में दोनों के शव बरामद कर लिए गए। सूर्य प्रकाश दूसरी कक्षा में और सूर्य चौथी कक्षा में पढ़ता था।

गांव के बुजुर्गों के अनुसार, यह गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था और हाल ही में बारिश का पानी भर जाने से यह बेहद खतरनाक हो गया था। बावजूद इसके, इसे पाटने या सुरक्षित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शुरू कर दी है और परिजनों व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!