Re. No. MP-47–0010301

दो वाहनों की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

एनसीएल दुधीचुआ परियोजना में दो कोयला वाहनों की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

✍️ ब्यूरो कार्यालय, सिंगरौली

Sidhi24 NEWS, सोनभद्र।
एनसीएल दुधीचुआ परियोजना क्षेत्र में शनिवार (22 अगस्त 2025) को बड़ा हादसा हो गया। बूम बेरियल ब्रिज कांटे के पास दो कोयला वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक वाहन का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और बचाव दल ने घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि परियोजना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके बावजूद डिस्पैच सेक्शन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं की बड़ी वजह स्टीम कोयला और वाहनों में की जा रही ओवरलोडिंग बताई जा रही है।

कर्मचारियों में रोष

कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रबंधन अगर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराए तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। लोगों ने प्रबंधन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि श्रमिकों और चालकों की जान को खतरा न हो।

Leave a Comment

error: Content is protected !!