Re. No. MP-47–0010301

???? गणेश चतुर्थी पर कल बुधवार को रहेगा अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

???? गणेश चतुर्थी पर कल बुधवार को रहेगा अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

भोपाल- मध्यप्रदेश शासन ने 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस दिन पूरे प्रदेश में शासकीय कार्यालय, संस्थान और विद्यालय बंद रहेंगे।

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2024 की अवकाश सूची में आंशिक संशोधन करते हुए 27 अगस्त 2025 को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों सहित शासकीय-अर्धशासकीय संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के इस निर्णय से न केवल शासकीय कार्यालय बल्कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।

गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी का पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर शासन ने अवकाश घोषित कर प्रदेशवासियों से पर्व को उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!