Re. No. MP-47–0010301

जयंत में डीजल टैंकर और ट्रेलर की भीषण टक्कर, ट्रेलर चालक गंभीर – डेढ़ घंटे तक जाम

जयंत में डीजल टैंकर और ट्रेलर की भीषण टक्कर, ट्रेलर चालक गंभीर – डेढ़ घंटे तक जाम

सिंगरौली।
जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोरवा मार्ग पर मुड़वानी डैम के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डीजल टैंकर और कोल परिवहन करने वाले ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकालकर गंभीर हालत में नेहरू चिकित्सालय जयंत भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजल टैंकर (वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 3912) जयंत डीपो से डीजल लेकर सिंगरौली फिलिंग स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोरवा की तरफ से आ रहा ट्रेलर (वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 3920) तेज रफ्तार में पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीजल टैंकर से टकरा गया।

राहगीरों ने की मदद, पुलिस ने बहाल कराया यातायात
हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में ही फंस गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल रवाना किया। हादसे के बाद जयंत-सिंगरौली मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

स्पीड गवर्नर न लगाने पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के कलेक्टर के निर्देशों का पालन परिवहन मालिक नहीं कर रहे हैं। इसी लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!