Re. No. MP-47–0010301

देवतालाब बनेगा ऐतिहासिक गवाह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला आगमन

देवतालाब बनेगा ऐतिहासिक गवाह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला आगमन, 241 करोड़ की सौगातें और विशाल जनसभा आज

मऊगंज। नवगठित मऊगंज जिले के देवतालाब की धरती आज ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार देवतालाब आ रहे हैं। इस आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। परंपरागत शैला नृत्य और लोकगीतों से उनका स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बहुती जलप्रपात से शुरू होगा, जहां वे प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करेंगे। इसके बाद देवतालाब शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर वे देवतालाब स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री 241.33 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें नवगठित मऊगंज जिले का संयुक्त जिला कार्यालय भवन भी शामिल है। साथ ही वे कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान करेंगे और हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ बांटेंगे।

सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्र, प्रभारी मंत्री लखन पटेल और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मंच साझा करेंगे।

कार्यक्रम के मद्देनज़र देवतालाब स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ने की तैयारी है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद रीवा होते हुए भोपाल लौटेंगे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!