Re. No. MP-47–0010301

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बहुती प्रपात का अवलोकन, देवतालाब शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण की कामना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बहुती प्रपात का अवलोकन, देवतालाब शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण की कामना

मऊगंज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने प्रथम मऊगंज जिले के प्रवास पर रविवार को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को विकास और जनकल्याण की सौगात दी। मुख्यमंत्री सबसे पहले नईगढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बहुती पहुंचे, जहां उन्होंने विख्यात बहुती जलप्रपात का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने व्यू प्वाइंट से दूधिया धाराओं में गिरते झरने और वहां बनने वाले इंद्रधनुषी दृश्य का आनंद लिया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय जैन ने बताया कि प्रपात के अपस्ट्रीम में स्टॉप डैम निर्माण का प्रस्ताव है। इसके बनने से वर्षभर प्रपात का प्रवाह बना रहेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रपात के समीप गौपूजा भी की। इस मौके पर रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव ने भी उनसे भेंट की। कलेक्टर ने बताया कि प्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और जनसुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवतालाब पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना की। देवतालाब शिव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है। इस अवसर पर देवतालाब विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी उपस्थित रहे।

देवतालाब स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने 241.33 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मऊगंज जिला नवगठित होने के बाद अब तेजी से विकास की राह पर बढ़ेगा और हर क्षेत्र में जनता को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान भी किया और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!