Re. No. MP-47–0010301

आधी रात MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 50 IPS अफसरों के तबादले, 15 जिलों के SP बदले

आधी रात MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 50 IPS अफसरों के तबादले, 15 जिलों के SP बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया। सरकार ने सुबह और आधी रात दो चरणों में आदेश जारी कर कुल 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं।

लंबे समय से एक ही जिले में टिके अफसरों और जिन पर कार्यशैली या व्यवहार को लेकर शिकायतें थीं, उन्हें बदला गया है। आदेश के बाद पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई।

प्रमुख तबादले

रीवा : शैलेंद्र सिंह चौहान नए SP, जबकि विवेक सिंह को भोपाल का DCP (जोन-2) बनाया गया।

सीधी : संतोष कोरी SP पदस्थ, रवीन्द्र वर्मा को खरगोन भेजा गया।

सतना : हंसराज सिंह SP बने, आशुतोष को भोपाल का DCP (जोन-1) बनाया गया।

पन्ना : निवेदिता नायडू SP नियुक्त, सांई कृष्ण एस. थोटा को नर्मदापुरम भेजा गया।

उमरिया : विजय भागवानी SP बने।

श्योपुर : सुधीर कुमार अग्रवाल SP नियुक्त, वहीं से हटे वीरेंद्र जैन अब बैतूल के SP होंगे।

हरदा : भोपाल DCP शशांक को भेजा गया, जबकि अभिनव चौकसे भोपाल के DCP (जोन-3) बने।

झाबुआ : शिवदयाल SP नियुक्त।

आलीराजपुर : रघुवंश कुमार सिंह SP बने।

मैहर : अवधेश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी मिली।

बड़े शहरों में भी बदलाव

राजधानी भोपाल में अब तीन DCP—विवेक सिंह, अभिनव चौकसे और आशुतोष—जोनवार जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं इंदौर में कुमार प्रतीक को DCP (जोन-2) बनाया गया है।

DIG स्तर पर भी फेरबदल

छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, भोपाल ग्रामीण, इंदौर ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए DIG पदस्थ किए गए हैं। कई अफसरों को पीएचक्यू, मानव अधिकार आयोग और लोकायुक्त संगठन में भी भेजा गया है।

प्रशासनिक संदेश

एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर तबादले लंबे समय बाद हुए हैं। सरकार का साफ संदेश है कि पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जिलों में नई कार्यशैली लागू करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!