Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिला पंचायत सीईओ का ट्रांसफर, देर रात 18 आईएएस

सीधी जिला पंचायत सीईओ का ट्रांसफर, देर रात 18 आईएएस अधिकारियों की हुई बदली

भोपाल।
मध्यप्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम विशेष गढ़पाले और वंदना वैद्य के हैं। गढ़पाले को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि वंदना वैद्य को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य तबादले

  • गजेंद्र सिंह नागेश – CEO जिला पंचायत नरसिंहपुर
  • गुरु प्रसाद – उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय
  • दिव्यांक सिंह – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन भोपाल
  • तपस्या परिहार – कमिश्नर, नगर निगम कटनी
  • शिशिर नेमावत – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन भोपाल
  • डॉ. नेहा जैन – उप संचालक, एनव्हीडीए इंदौर
  • श्रेयांस कुमट – CEO जिला पंचायत उज्जैन
  • तन्मय वशिष्ठ शर्मा – उप सचिव, नगर निगम भोपाल
  • दलीप कुमार – कमिश्नर, नगर निगम देवास
  • पवार नवजीवन विजय – अपर कलेक्टर, इंदौर
  • अनिल कुमार राठौर – कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम जबलपुर
  • अंशुमान राज – प्रबंध संचालक, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (SWAN)
  • अर्थ जैन – CEO, स्मार्ट सिटी इंदौर
  • अरविंद कुमार शाह – उप आयुक्त, नगर निगम जबलपुर
  • टी. प्रतीक राव – उप आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर
  • अनिशा श्रीवास्तव – कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर

सीधी को भी प्रभावित किया बदलाव

इस फेरबदल में सीधी जिला पंचायत सीईओ अंशुमान राज को उनके पद से हटाकर नई जिम्मेदारी SWAN के प्रबंध संचालक के रूप में दी गई है। उनके स्थान पर जल्द ही नए जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति होगी।

पहले भी हुए थे तबादले

इसके पहले भी राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें रतलाम जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव को इंदौर नगर निगम का डिप्टी कमिश्नर और अनिल भाना को रतलाम नगर निगम आयुक्त बनाया गया था।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!