Re. No. MP-47–0010301

पड़ोसियों ने मिलकर की किशोर की हत्या, शव कुएं में फेंका – 4 गिरफ्तार, एक फरार

पड़ोसियों ने मिलकर की किशोर की हत्या, शव कुएं में फेंका – 4 गिरफ्तार, एक फरार

रीवा।
रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के कपुरी गांव में पांच दिनों से लापता किशोर का शव गांव के ही एक कुएं में मिला। शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने इस हत्या का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय अप्पित विश्वकर्मा 12 सितंबर की रात रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय का घेराव भी किया था।

गुरुवार शाम ग्रामीणों ने घर से कुछ दूर स्थित एक कुएं में शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले पांच युवकों ने मिलकर किशोर की हत्या की थी। इसके बाद उसकी लाश को छुपाने के लिए पत्थर से बांधकर कुएं में डाल दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मनोज प्रजापति, संजीत प्रजापति, विकास प्रजापति और निपेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!