Re. No. MP-47–0010301

सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री, आर्थिक सहायता प्रदान

सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री, आर्थिक सहायता प्रदान

सीधी।
तहसील बहरी के ग्राम केशवाही के पास 18 सितंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने भेंटकर गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि यह हृदयविदारक दुर्घटना कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, ऐसे कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
???? मृतक आदित्य प्रसाद जायसवाल (गीता) के परिजनों को कर्मकार पंजीयन से ₹4,00,000 अनुग्रह सहायता व ₹6,000 अंत्येष्टि सहायता।
???? मृतक राजकुमार जायसवाल (प्रिंस) के परिजनों को ₹4,00,000 अनुग्रह सहायता व ₹6,000 अंत्येष्टि सहायता।
???? मृतक धर्मेंद्र जायसवाल के परिजनों को ₹6,000 अंत्येष्टि सहायता।
???? जिला रेडक्रॉस सोसायटी से मृतकों के परिजनों को ₹25,000 तथा घायलों को ₹10,000 तात्कालिक राहत।

प्रभारी मंत्री का आश्वासन
श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों को निःशुल्क सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने कहा कि पात्रता अनुसार अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा।

सांसद-विधायक भी रहे साथ
इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक विश्वामित्र पाठक, जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।

हादसे का विवरण
उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर की शाम बोलेरो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!