Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पड़री के प्राचार्य का बड़ा कारनामा

सीधी जिले के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पड़री के प्राचार्य का बड़ा कारनामा

मेरिट सूची की अनदेखी कर नियमों के विपरीत करवाई गई जॉइनिंग

सीधी।
जिले के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पड़री (Dies Code-23170618312) के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि अतिथि शिक्षक सत्र 2025-26 के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी स्पष्ट निर्देशों को दरकिनार कर नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता की गई।

मामला क्या है?

18 सितंबर 2025 को विद्यालय प्राचार्य द्वारा मेरिट क्रम 678 पर रहे राकेश कुमार प्रजापति (स्कोर 63.45) को बिना B.Ed./D.Ed. योग्यता के ही अंग्रेजी वर्ग-2 में जॉइनिंग करवा दी गई।
जबकि आदेश अनुसार, ब्लॉक व जिला स्तरीय मेरिट क्रम 1 से 677 तक सभी आवेदकों को क्रमवार कॉल/मैसेज कर सहमति-असहमति लेना आवश्यक था। असहमति जताने पर निर्धारित फॉर्मेट Education Portal 3.0 पर अपलोड करना था।

सवाल खड़े होते हैं—

1️⃣ क्या इस पूरे मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी सीधी, कमिश्नर रीवा और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा कराई जाएगी?
2️⃣ क्या नियमों के विपरीत कार्य करने वाले प्राचार्य को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए?
3️⃣ क्या इस तरह की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति या मौन सहमति है?
4️⃣ क्या मेरिट क्रम में पहले आए आवेदकों को अब अवसर दिया जाएगा?
5️⃣ क्या प्राचार्य लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों को मानने के लिए बाध्य नहीं हैं?
6️⃣ क्या यह प्राचार्य द्वारा की गई नियम विरुद्ध नियुक्तियों का पहला मामला है या पहले भी ऐसे मामले रहे हैं?
7️⃣ क्या जिला कलेक्टर सीधी इस गंभीर अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही करेंगे?

स्थानीय प्रतिक्रिया

इस मामले ने शिक्षकों और अभ्यर्थियों में आक्रोश फैला दिया है। उनका कहना है कि अगर मेरिट का सम्मान नहीं होगा, तो पात्र आवेदकों के साथ अन्याय होगा और नियमों की धज्जियां उड़ेंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!