Re. No. MP-47–0010301

सीधी:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, चार घायल

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, चार घायल

सीधी। विजयादशमी पर्व पर सोन नदी से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बढ़ौरा (सेमरिया मोड़) के पास पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक रामेश्वर विश्वकर्मा वाहन चला रहा था, तभी सामने से एक बाइक सवार गलत दिशा से मुड़ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में चालक रामेश्वर विश्वकर्मा के साथ नीरज विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह भी चुरहट से सीधी लौटते समय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और दो गंभीर रूप से घायलों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल सीधी भिजवाया।

अस्पताल चौकी प्रभारी आरपी मांझी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!